scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमविदेशबलूचिस्तान में सुरक्षा बलों ने छह आतंकियों को ढेर किया

बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों ने छह आतंकियों को ढेर किया

Text Size:

इस्लामाबाद, दो अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने एक अभियान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के छह आतंकवादियों को मार गिराया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ये आतंकवादी सुरक्षा बलों और बेगुनाह लोगों पर हमले करने में सीधे तौर पर शामिल थे। उन्हें ईरान एवं अफगानिस्तान से लगती सरहद के पास मार गिराया गया।

‘रेडियो पाकिस्तान’ ने खबर दी है कि यह साफ नहीं है कि यह कार्रवाई कब की गई है।

रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, इन आतंकवादियों की मौत बीएलए के लिए बड़ा झटका है।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कामयाबी से पता चलता है कि आतंकवादियों की कमर टूट गई है।

बलूचिस्तान कई वर्षों से उग्रवाद का केंद्र रहा है, जहां स्वतंत्रता की मांग कर रहे कई अलगाववादी समूह सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हमला करते रहे हैं।

भाषा नोमान प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments