scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमविदेशरूसी उप विदेश मंत्री ने मोदी के इस साल रूस की यात्रा करने की उम्मीद जताई

रूसी उप विदेश मंत्री ने मोदी के इस साल रूस की यात्रा करने की उम्मीद जताई

Text Size:

मॉस्को, 31 मार्च (भाषा) रूसी उप विदेश मंत्री ने मंगलवार को कहा कि रूस और भारत को ‘‘नियमित, व्यवस्थित’’ संपर्क बनाए रखना चाहिए।

उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस साल अपनी सुविधा के हिसाब सरकारी यात्रा पर आएंगे।

उप विदेश मंत्री एंद्री रुदेंको ने सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ को दिए एक साक्षात्कार में यह बात कही।

रुदेंको ने कहा, ‘‘रूस और भारत के लिए विभिन्न स्तर पर नियमित और व्यवस्थित संपर्क बनाए रखना बहुत जरूरी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि भारत के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर उपयुक्त समय पर रूस की सरकारी यात्रा करेंगे।’’

रुदेंको ने यह भी कहा कि इस वर्ष रूस-भारत शिखर सम्मेलन की मेजबानी करना मॉस्को की बारी है।

इससे पहले, पुतिन ने नयी दिल्ली में आयोजित शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिसंबर 2025 में भारत की यात्रा की थी।

भाषा सुभाष राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments