scorecardresearch
Wednesday, 8 April, 2026
होमविदेशरूस को इस ''अनावश्यक युद्ध'' से कोई सुरक्षा हासिल नहीं होगी: अमेरिकी सांसद कृष्णमूर्ति

रूस को इस ”अनावश्यक युद्ध” से कोई सुरक्षा हासिल नहीं होगी: अमेरिकी सांसद कृष्णमूर्ति

Text Size:

वाशिंगटन, 24 फरवरी (भाषा) भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस को यूक्रेन में अपने ”अनावश्यक युद्ध” से कोई सुरक्षा हासिल नहीं होगी क्योंकि दुनिया भर के लोकतंत्रिक देश निरंकुश सैन्य कार्रवाई का सामना करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ”अनुचित, बिना उकसावे वाला और पूर्व नियोजित आक्रमण” शुरू करने का रास्ता चुना है।

कृष्णमूर्ति ने कहा कि रूस के इस ”मूर्खतापूर्ण” युद्ध के दौरान अमेरिका को यूक्रेन के लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए जोकि रूस से अपनी मातृभूमि, स्वतंत्रता और स्वशासन के अपने अधिकार की रक्षा कर रहे हैं।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments