scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमविदेशरूस ने यूक्रेन के मारे गए 1,212 सैनिकों के शव लौटाए, बदले में 27 शव प्राप्त किए

रूस ने यूक्रेन के मारे गए 1,212 सैनिकों के शव लौटाए, बदले में 27 शव प्राप्त किए

Text Size:

मॉस्को, 11 जून (भाषा) रूस ने पूर्वी मोर्चे पर युद्ध के दौरान मारे गए 1,212 यूक्रेनी सैनिकों के शव बुधवार को लौटा दिए और बदले में 27 शव प्राप्त किए।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा, ‘‘इस्तांबुल समझौते के अनुसार मारे गए सैनिकों के शवों को भेजना शुरू हो गया है।’’

दो जून को इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ दूसरे दौर की वार्ता के दौरान, रूसी वार्ताकार मेडिंस्की ने बिना किसी पूर्व शर्त के 6,000 शवों को यूक्रेन को सौंपने की पेशकश की थी और मारे गए रूसी सैनिकों के शव को स्वीकार करने के लिए मॉस्को की तत्परता व्यक्त की थी।

रूस और यूक्रेन ने इस्तांबुल में बनी सहमति के अनुसार 25 वर्ष से कम आयु के युद्धबंदियों के दो समूहों की अदला-बदली भी की है।

सरकार-नियंत्रित ‘वेस्टी एफएम रेडियो’ के अनुसार, मेडिंस्की ने कहा कि वे गंभीर रूप से घायल युद्ध बंदियों की 12 जून को अदला-बदली की तैयारी कर रहे हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता है।

भाषा आशीष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments