scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमविदेशआरएसपी सांसद अर्याल के नेपाल की संसद के निचले सदन के अध्यक्ष बनने की संभावना

आरएसपी सांसद अर्याल के नेपाल की संसद के निचले सदन के अध्यक्ष बनने की संभावना

Text Size:

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, तीन अप्रैल (भाषा) नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के सांसद डी. पी. अर्याल के प्रतिनिधि सभा का अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है, क्योंकि शुक्रवार को इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार थे।

अध्यक्ष पद के लिए चुनाव रविवार को होगा।

आरएसपी के उपाध्यक्ष अर्याल पिछले महीने हुए आम चुनावों में काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र नौ से सांसद चुने गए थे।

आरएसपी अध्यक्ष रबी लामिछाने ने बृहस्पतिवार को संसदीय दल की बैठक में अध्यक्ष पद के लिए अर्याल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई।

नियमों के अनुसार यदि केवल एक ही नामांकन दर्ज होता है तो पीठासीन अधिकारी उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर देता है।

इसकी औपचारिक घोषणा रविवार को निचले सदन की अगली बैठक के दौरान की जाएगी।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments