scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमविदेशकनाडा के लैंडफिल में मिले अवशेष भारतीय मूल की महिला के हैं: पुलिस

कनाडा के लैंडफिल में मिले अवशेष भारतीय मूल की महिला के हैं: पुलिस

Text Size:

ओटावा 23 जून (भाषा) कनाडा के लैंडफिल में मई में मिले अवशेष भारतीय मूल की एक महिला के हैं, जो पिछले साल लापता हो गई थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, महिला के साथी पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

हैमिल्टन पुलिस ने एक बयान में कहा कि 40 वर्षीय शालिनी सिंह के परिवार ने 10 दिसंबर 2024 को उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

इसमें कहा गया कि शालिनी मानसिक स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता थी। शालिनी ने आखिरी बार चार दिसंबर को अपने परिजनों से बात की थी और उन्हें आखिरी बार हैमिल्टन शहर स्थित उनके अपार्टमेंट में उससे दो दिन पहले देखा गया था।

हैमिल्टन पुलिस के अनुसार, जांच से पता चला कि शालिनी साजिश का शिकार हुई थीं। पुलिस को पता चला कि शालिनी के अवशेष को इमारत की कचरा निपटान प्रणाली के माध्यम से फेंका गया था।

पुलिस ने उस लैंडफिल की पहचान की जहां पर इमारत से निकलने वाले कचरे का निपटान किया जाता है। इसके बाद पुलिस को 21 मई को वहां आंशिक मानव अवशेष मिले।

बयान में कहा गया कि ‘सेंटर ऑफ फोरेंसिक साइंसेज’ में डीएनए परीक्षण करने से पिछले सप्ताह पुष्टि हुई कि पुलिस द्वारा बरामद किए गए अवशेष शालिनि के ही थे।

पुलिस के बयान के अनुसार, इन परिणामों और जांच के दौरान एकत्र साक्ष्य के आधार पर बर्लिंगटन के 42 वर्षीय जेफरी स्मिथ को पिछले शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

स्मिथ, शालिनी का साथी है। उसके खिलाफ हत्या और मानव अवशेषों के प्रति अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया गया है।

भाषा प्रीति आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments