scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमविदेशपुतिन और मैक्रों ने फोन पर पश्चिम एशिया, यूक्रेन पर चर्चा की

पुतिन और मैक्रों ने फोन पर पश्चिम एशिया, यूक्रेन पर चर्चा की

Text Size:

(विनय शुक्ला)

मॉस्को, एक जुलाई (भाषा) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को पश्चिम एशिया में स्थिति पर चर्चा की।

उनकी यह बातचीत ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमले के बाद हुई है।

पुतिन और मैक्रों के बीच लगभग तीन साल बाद फोन पर बात हुई है।

क्रेमलिन प्रेस कार्यालय ने बताया कि बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के रूप में पश्चिम एशिया में स्थिरता बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी पर जोर दिया।

इसमें कहा गया कि दोनों नेताओं ने ईरान के असैन्य परमाणु अनुसंधान के अधिकार को रेखांकित किया।

यूक्रेन में स्थिति पर चर्चा करते हुए पुतिन ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति से कहा कि पश्चिम ने मॉस्को के हितों की अनदेखी करके तथा उस देश में रूस के विरुद्ध मोर्चा बनाकर यूक्रेन में संघर्ष को बढ़ावा दिया है।

भाषा

नोमान सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments