scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमविदेशउपहार में मिले हार की बिक्री पर इमरान खान के खिलाफ जांच

उपहार में मिले हार की बिक्री पर इमरान खान के खिलाफ जांच

Text Size:

इस्लामाबाद, 13 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान की शीर्ष जांच एजेंसी ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को उनके कार्यकाल के दौरान तोहफे में मिले बेशकीमती हार को सरकारी तोशाखाना में जमा करने के बजाय एक आभूषण कारोबारी को 18 करोड़ रुपये में बेचे जाने के आरोपों पर जांच शुरू कर दी है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार उपहार में खान को मिले हार को तोशाखाने में जमा नहीं कराया गया, बल्कि पूर्व विशेष सहायक जुल्फिकार बुखारी को दे दिया गया जिन्होंने उसे लाहौर में एक सर्राफ को 18 करोड़ रुपये में बेच दिया।

खबर के अनुसार संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने आरोपों पर खान के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इसमें कहा गया है कि सरकारी ओहदे पर रहते हुए मिले तोहफों की आधी कीमत चुकाकर उन्हें व्यक्तिगत संपत्ति के रूप में रखा जा सकता है, लेकिन खान ने सरकारी खजाने में कुछ हजार रुपये जमा किये।

कानून के अनुसार सरकारी ओहदेदारों को मेहमानों से मिले तोहफों को तोशाखाना में जमा करना होगा। अगर वे उपहार या कम से कम उसकी आधी कीमत जमा नहीं करते तो इसे अवैध माना जाता है।

भाषा वैभव पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments