scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमविदेशप्रधानमंत्री मोदी काहिरा की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद जायेंगे

प्रधानमंत्री मोदी काहिरा की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद जायेंगे

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

काहिरा, 24 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मिस्र की अपनी पहली राजकीय यात्रा के दौरान काहिरा की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद जायेंगे।

इस मस्जिद का भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार किया गया है।

रविवार को होने वाला मोदी का मस्जिद का दौरा भारत के लिए विशेष महत्व रखता है।

मिस्र सरकार के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने कहा कि मस्जिद का भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार किया गया है। जीर्णोद्धार का काम लगभग तीन महीने पहले पूरा हुआ है।

मिस्र में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद भी जायेंगे, जिसे 11वीं शताब्दी में बनाया गया था, जब फातिमिद राजवंश का मिस्र में शासन था।’’

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि बोहरा समुदाय 1970 के बाद से मस्जिद का रखरखाव कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए प्रधानमंत्री का बोहरा समुदाय से बहुत गहरा लगाव है। यह उनके लिए बोहरा समुदाय के एक बहुत ही महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर फिर से जाने का अवसर होगा।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले से ही दाऊदी बोहरा समुदाय के साथ मधुर संबंध रहे हैं।

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments