scorecardresearch
Friday, 24 July, 2026
होमविदेशराष्ट्रपति मुर्मू को 'बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स स्टडीज' ने दी डॉक्टरेट की मानद उपाधि

राष्ट्रपति मुर्मू को ‘बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स स्टडीज’ ने दी डॉक्टरेट की मानद उपाधि

Text Size:

(अश्विनी श्रीवास्तव)

बुखारेस्ट (रोमानिया), 24 जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुक्रवार को यहां ‘बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स स्टडीज’ (बीयूईएस) द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

रोमानिया की राजकीय यात्रा पर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू को विश्वविद्यालय का सर्वोच्च शैक्षणिक सम्मान ‘‘डॉक्टर ऑनरिस कॉज़ा’’ प्रदान किया गया। यह उपाधि शिक्षा, जनसेवा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाली प्रमुख हस्तियों को दी जाती है।

सम्मान स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मैं यह सम्मान 1.4 अरब भारतीयों की ओर से विनम्रतापूर्वक स्वीकार करती हूं। यह भारत और रोमानिया के लोगों के बीच की गहरी दोस्ती का प्रतीक है।

राष्ट्रपति ने अपने जीवन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके जीवन में सबसे बड़ा बदलाव शिक्षा की वजह से ही आया है।

उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, “मेरा जन्म एक बेहद सीमित साधनों वाले परिवार और छोटे से गांव में हुआ था। मैं अपने गांव से कॉलेज जाने वाली पहली लड़की थी। उस अनुभव ने मुझे किसी भी किताबी ज्ञान से बढ़कर यह सिखाया कि शिक्षा सभी को बराबरी का अवसर देती है; यह कभी यह नहीं पूछती कि आपका जन्म कहां हुआ, बल्कि यह देखती है कि आप कितनी दूर तक जाने का हौसला रखते हैं।”

भाषा सुमित प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments