scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमविदेशप्रधानमंत्री मोदी ने आईएनए के पूर्व सैनिक से की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने आईएनए के पूर्व सैनिक से की मुलाकात

Text Size:

(फोटो के साथ)

कुआलालंपुर, आठ फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां ‘इंडियन नेशनल आर्मी’ (आजाद हिंद फौज) के पूर्व सैनिक जयराज राजा राव से मुलाकात की और आईएनए के असाधारण साहस, विरासत और बलिदान के लिए सभी भारतीयों की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आईएनए से जुड़े उन बहादुर महिलाओं और पुरुषों के सदा ऋणी रहेंगे, जिनकी वीरता ने भारत के भविष्य को आकार देने में मदद की।’’

मोदी ने कहा कि आईएनए के पूर्व सैनिक राव से मिलना ‘‘बहुत खास’’ अनुभव था।

उन्होंने कहा, ‘‘उनका जीवन अदम्य साहस और बलिदान से भरा है। उनके अनुभवों को सुनना बहुत प्रेरणादायक है।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘‘आईएनए के असाधारण साहस, विरासत और बलिदान के लिए सभी भारतीयों की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की।’’

सितंबर 1943 में, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कुआलालंपुर के सेलांगोर पदांग (दतारन मर्डेका या स्वतंत्रता चौक) से हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए एक जोशीले भाषण में कई युवाओं को भारतीय स्वतंत्रता के आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया था।

मोदी मलेशिया के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान दोनों पक्षों ने रक्षा एवं सुरक्षा, सेमीकंडक्टर और व्यापार क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया।

भाषा देवेंद्र सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments