scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमविदेशप्रधानमंत्री मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की

प्रधानमंत्री मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की

Text Size:

निकोसिया, 16 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

मोदी वर्तमान में साइप्रस की यात्रा पर हैं, जो उनके तीन देशों के दौरे का पहला चरण है। यह दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली यात्रा है।

वार्ता से पहले राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री के आगमन पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया।

बाद में, मोदी ने क्रिस्टोडौलिडेस के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।

विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिसरी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल वार्ता के दौरान मौजूद थे।

मोदी रविवार को साइप्रस पहुंचे।

साइप्रस पहुंचकर मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘यह यात्रा भारत-साइप्रस संबंधों को विशेष रूप से व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण गति प्रदान करेगी।’’

भाषा वैभव नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments