scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमविदेशफलस्तीन संकट ने संयुक्त राष्ट्र में सुधारों के लिए अवसर दिया है : दक्षिण अफ्रीका की विदेश मंत्री

फलस्तीन संकट ने संयुक्त राष्ट्र में सुधारों के लिए अवसर दिया है : दक्षिण अफ्रीका की विदेश मंत्री

Text Size:

जोहानिसबर्ग, 13 अप्रैल (भाषा) दक्षिण अफ्रीका की विदेश मंत्री नालेदी पंडोर ने कहा है कि फलस्तीन संकट ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को अधिक प्रतिनिधिक और प्रभावी बनाने तथा भविष्य में संघर्षों से निर्दोष लोगों को बचाने के लिए एक अवसर प्रदान किया है।

यहां ब्रिक्सटन में आयोजित ईद मिलन समारोह में बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं पंडोर ने गाजा में इजराइली आक्रमण की आलोचना करते हुए इसे इजराइल और इसके सहयोगी देशों द्वारा अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘युद्ध और इजराइल के नरसंहार के इरादे एवं हजारों फलस्तीनियों की हत्या को रोकने और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के प्रति सम्मान दिखाने में संयुक्त राष्ट्र की विफलता ने हम सभी को संकेत दिया है कि दुनिया न्याय और मानवाधिकारों के संदर्भ में और निचले स्तर पर पहुंच गई है।’’

पंडोर ने कहा कि फलस्तीन संकट ने सुरक्षा परिषद को अधिक प्रतिनिधिक और प्रभावी बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र में सुधार का अवसर भी प्रदान किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘(हमें) भविष्य में किसी भी संघर्ष में निर्दोषों को नुकसान से बचाने के लिए इसे (सुरक्षा परिषद को) व्यावहारिक क्षमता के साथ सशक्त बनाने की जरूरत है।’’

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments