scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने बलूचिस्तान में बड़ी संख्या में सैनिक तैनात करने का अनुरोध किया

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने बलूचिस्तान में बड़ी संख्या में सैनिक तैनात करने का अनुरोध किया

Text Size:

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, दो फरवरी (भाषा) पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोमवार को कहा कि सरकार को बलूचिस्तान में बड़ी संख्या में सैनिक तैनात करने की आवश्यकता है, क्योंकि यह अशांत प्रांत अपनी विशाल भौगोलिक स्थिति और हाल ही में हमलों में हुई वृद्धि के बीच गंभीर सुरक्षा स्थिति का सामना कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बलों ने अस्थिर प्रांत के 12 स्थानों पर आतंकवादियों द्वारा एक साथ किए गए हमलों के बाद 177 उग्रवादियों को ढेर किया है।

नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए आसिफ ने कहा कि विद्रोहियों से लड़ रहे सैनिक क्षेत्र की विशालता के कारण असहाय हैं।

उन्होंने कहा, “भौगोलिक रूप से पाकिस्तान के 40 प्रतिशत भूभाग पर बलूचिस्तान है… जिसे नियंत्रित करना किसी अधिक जनसंख्या वाले शहर की तुलना में कहीं अधिक कठिन है और इसके लिए बड़ी संख्या में बलों की तैनाती की जरूरत है। हमारे सैनिक वहां तैनात हैं और आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन इतनी बड़ी जगह की गश्त और निगरानी के कारण वे शारीरिक रूप से असहाय हैं।”

उन्होंने अपराधियों और आतंकवादियों के बीच संबंध का भी उल्लेख किया और कहा कि आपराधिक गिरोह प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के नाम के तहत गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।”

भाषा जोहेब संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments