scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमविदेशपाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आठ आतंकवादियों को किया ढेर

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आठ आतंकवादियों को किया ढेर

Text Size:

पेशावर, आठ सितंबर (भाषा) पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आईईडी विशेषज्ञ और विस्फोटक विशेषज्ञ सहित आठ आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सेना और स्थानीय पुलिस के एक संयुक्त अभियान में, रविवार को अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान जिले के खारसीन, डोगा मचाह और दत्ता खेल इलाकों में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया।

पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादी हाफिज गुलबहादुर बहादुर और जैश-ए-महदी कारवां से थे।

स्थानीय लोगों का दावा है कि लगभग 30-35 आतंकवादी आस-पास के घरों में शरण लिए हुए हैं और ड्रोन और हवाई हमलों से बचने के लिए महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

मारे गए आतंकवादियों में आईईडी विशेषज्ञ हमीदुल्लाह उर्फ ​​गुड, क्वाडकॉप्टर विस्फोटक विशेषज्ञ नूर मुहम्मद और टीटीपी सदस्य उमर खान शामिल हैं।

पुलिस ने कहा कि अभियान अब भी जारी है और तब तक चलता रहेगा जब तक कि इलाके में मौजूद सभी आतंकवादी नहीं मारे जाते।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments