scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमविदेशपाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने टीटीपी से जुड़े 15 आतंकवादियों को मार गिराया

पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने टीटीपी से जुड़े 15 आतंकवादियों को मार गिराया

Text Size:

पेशावर, 18 नवंबर (भाषा) उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने दो खुफिया आधारित अभियानों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े 15 आतंकवादियों को मार गिराया।

सेना की मीडिया शाखा ने मंगलवार को बताया कि ये अभियान 15 और 16 नवंबर को खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान और उत्तरी वजीरिस्तान जिलों में चलाए गए।

सेना ने बताया कि डेरा इस्माइल खान के कुलाची इलाके में छापेमारी में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 10 आतंकवादी मारे गए, जिनमें ‘मुख्य सरगना’ आलम महसूद भी शामिल है जबकि उत्तरी वजीरिस्तान के दत्ता खेल में पांच आतंकवादी मारे गए।

उसने बताया कि महसूद एक वांछित आतंकवादी था।

अधिकारियों ने किसी देश का नाम लिए बिना बताया कि मारे गए सभी आतंकवादी विदेशी प्रायोजित नेटवर्क से जुड़े थे और कई हमलों में शामिल थे।

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय आम सहमति को कमजोर करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ ने भी सफल अभियानों के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की और कहा कि राष्ट्र आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments