scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमविदेशपाकिस्तान अफगानिस्तान के आतंकवादियों को शांति भंग करने नहीं देगा: मुनीर

पाकिस्तान अफगानिस्तान के आतंकवादियों को शांति भंग करने नहीं देगा: मुनीर

Text Size:

इस्लामाबाद, 21 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने शनिवार को कहा कि अफगानिस्तान से संचालित आतंकियों को देश की शांति भंग करने और सुरक्षा को खतरे में डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सेना के एक बयान के अनुसार, मुनीर ने ईद-उल-फितर के मौके पर अफगानिस्तान सीमा पर स्थित कुर्रम का दौरा किया, जहां उन्होंने जवानों और अधिकारियों के साथ नमाज अदा की।

मुनीर ने सैनिकों और अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान ऑपरेशन ग़ज़ब-इल-हक़ के दौरान उनकी उपलब्धियों की सराहना की, जिसका उद्देश्य आतंकवादी नेटवर्क को समाप्त करना और सीमा क्षेत्रों में स्थायी शांति सुनिश्चित करना था।

सेना ने कहा, ‘उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अफगानिस्तान में सीमा पार स्थित सुरक्षित ठिकानों से सक्रिय आतंकवादियों को पाकिस्तान की सुरक्षा को कमजोर करने नहीं दिया जाएगा।’

क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, मुनीर ने कहा कि अफगान की धरती का इस्तेमाल शत्रुतापूर्ण तत्वों द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध गतिविधियों के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments