scorecardresearch
Friday, 24 July, 2026
होमविदेशपाकिस्तान ने पश्चिम एशिया में हालिया तनाव पर चिंता जताई

पाकिस्तान ने पश्चिम एशिया में हालिया तनाव पर चिंता जताई

Text Size:

इस्लामाबाद, 24 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान ने शुक्रवार को पश्चिम एशिया में हालिया तनाव पर चिंता जताई और क्षेत्र में शांति लाने के लिए सभी पक्षों से बातचीत, संयम तथा तनाव कम करने का आह्वान किया।

विदेश कार्यालय के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार ने किर्गिस्तान के चोलपोन-अता में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक के दौरान अपने ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अराघची के साथ बैठक में यह बात कही।

इसने कहा कि दोनों मंत्रियों ने पाकिस्तान और ईरान के बीच करीबी तथा पुराने संबंधों के मद्देनजर बदलती क्षेत्रीय स्थिति की समीक्षा की।

भाषा

नेत्रपाल पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments