scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमविदेशपाकिस्तान और रूस ने सुरक्षा एवं रक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया

पाकिस्तान और रूस ने सुरक्षा एवं रक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया

Text Size:

इस्लामाबाद, 29 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान और रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने मंगलवार को मुलाकात की तथा दोनों देशों ने सुरक्षा एवं रक्षा क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया।

रूस के उप रक्षा मंत्री कर्नल जनरल अलेक्जेंडर वी फोमिन ने रक्षा संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर विचार करने के लिए पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के प्रमुखों से अलग-अलग मुलाकात की।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर)’ द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के साथ बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय सुरक्षा और आपसी हितों के मुद्दे पर चर्चा की, जिसमें द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग को बढ़ाना भी शामिल है।’

जनरल मुनीर ने रूस के साथ पारंपरिक रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता दोहराई।

बयान में कहा गया, ‘‘बैठक में संयुक्त सैन्य अभ्यास और पीएएफ उपकरणों के लिए तकनीकी सहायता के माध्यम से मौजूदा संबंधों को मजबूत करने के नए तरीकों पर भी चर्चा की गई।’’

भाषा योगेश नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments