scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमविदेशपाकिस्तान और चीन ने पश्चिम एशिया में तनाव कम करने का आह्वान किया

पाकिस्तान और चीन ने पश्चिम एशिया में तनाव कम करने का आह्वान किया

Text Size:

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 10 मार्च (भाषा) पाकिस्तान और चीन ने मंगलवार को पश्चिम एशिया में तनाव कम करने का आह्वान किया और मतभेदों को दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के अनुसार संवाद और कूटनीति का सहारा लेने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर संयुक्त हमला किया, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई और कई शीर्ष कमांडर मारे गए। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल के अलावा खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमले किये।

विदेश कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, विदेश मंत्री इसहाक डार ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और क्षेत्रीय स्थिति एवं व्यापक वैश्विक घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

इसमें कहा गया है कि डार ने पाकिस्तान के दृष्टिकोण से सहमति व्यक्त की तथा पश्चिम एशिया और व्यापक क्षेत्र में तनाव कम करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया, जबकि वांग ने क्षेत्र में तनाव कम करने और स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पाकिस्तान के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।

इसके अलावा एक अन्य बयान में, पाकिस्तान ने लेबनान के खिलाफ इजराइल की सैन्य कार्रवाई की निंदा की, जिसके परिणामस्वरूप सैकड़ों नागरिकों की मौत हुई और लगभग पांच लाख लोग विस्थापित हुए।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments