scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 25 वर्षों में 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी मारे गए: रिपोर्ट

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 25 वर्षों में 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी मारे गए: रिपोर्ट

Text Size:

पेशावर, चार अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले 25 वर्षों में आतंकवादी हमलों में 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी मारे गए हैं। सोमवार को जारी एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

केंद्रीय पुलिस कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले 55 वर्षों में प्रांत में 2,330 पुलिसकर्मी मारे गए, जिनमें से 236 पुलिस अधिकारी 1970 से 1999 के बीच मारे गए।

रिपोर्ट के अनुसार, 2000 से 2025 के बीच यह संख्या कई गुना बढ़ गई। इन 25 साल में 2,094 पुलिसकर्मी मारे गए।

इसमें कहा गया कि प्रांत में आतंकवाद की घटनाओं में वृद्धि के बीच 2007 के बाद चरमपंथी हमलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई जिसमें पुलिसकर्मियों को बम विस्फोटों, घात लगाकर हमला करने और लक्षित हत्याओं के माध्यम से निशाना बनाया गया।

भाषा नोमान नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments