scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमविदेशबांग्लादेश में देसी बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत

बांग्लादेश में देसी बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत

Text Size:

ढाका, 24 दिसंबर (भाषा) बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बुधवार को देसी बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ढाका के मोगबाजार इलाके में ‘बांग्लादेश मुक्तियोद्धा संसद’ के सामने एक फ्लाईओवर से अज्ञात लोगों ने बम फेंका।

‘द डेली स्टार’ अखबार की खबर के अनुसार, हातिरझील पुलिस थाने के अधिकारी मोहम्मद मोहिउद्दीन ने बताया कि फ्लाईओवर से अज्ञात लोगों द्वारा फेंके गए एक देसी बम की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक एक निजी दुकान पर काम करता था, जो फ्लाईओवर के नीचे सड़क किनारे एक दुकान पर चाय पी रहा था।

उसने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान बृहस्पतिवार को वतन लौटने वाले हैं। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (80) के बेटे रहमान लगभग 17 वर्षों से लंदन में स्व-निर्वासन में रह रहे हैं।

गृह मंत्रालय के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने इससे पहले कहा था कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क रहने और उच्च स्तरीय सुरक्षा उपायों करने के निर्देश दिए गए हैं।

भाषा

शफीक धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments