scorecardresearch
Saturday, 7 February, 2026
होमविदेशबांग्लादेश के राष्ट्रगान को बदलने की कोई योजना नहीं : धार्मिक मामलों के सलाहकार

बांग्लादेश के राष्ट्रगान को बदलने की कोई योजना नहीं : धार्मिक मामलों के सलाहकार

Text Size:

ढाका, सात सितंबर (भाषा) बांग्लादेश के धार्मिक मामलों के सलाहकार ए.एफ.एम. खालिद हुसैन ने शनिवार को कहा कि देश के राष्ट्रगान को बदलने की कोई योजना नहीं है।

हुसैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अंतरिम सरकार कुछ भी ऐसा नहीं करेगी, जिससे विवाद पैदा हो।’’

हुसैन का यह बयान बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के पूर्व अमीर गुलाम आजम के बेटे अब्दुल्लाहिल अमान आजमी की ओर से इस सप्ताह की शुरुआत में देश के राष्ट्रगान और संविधान में बदलाव की मांग करने के बाद आया है।

हुसैन ने कहा कि स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ मदरसे के छात्र भी दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी हमले या तोड़फोड़ से मंदिरों की सुरक्षा करेंगे।

भाषा शफीक संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments