scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमविदेशनेपाल की प्रधानमंत्री कार्की ने दो चरण में चुनाव कराए जाने के संकेत दिए

नेपाल की प्रधानमंत्री कार्की ने दो चरण में चुनाव कराए जाने के संकेत दिए

Text Size:

काठमांडू, तीन फरवरी (भाषा) नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने मंगलवार को कहा कि यदि मौसम अनुकूल नहीं रहा तो पर्वतीय जिलों में आम चुनाव के लिए मतदान दूसरे चरण में कराया जा सकता है।

प्रधानमंत्री कार्की गंडकी प्रांत के कावासोती नगरपालिका में नेपाली सेना के एनसीसी मध्य-क्षेत्र प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) प्रशिक्षण के समापन समारोह में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार निर्धारित समय पर चुनाव कराने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी। हालांकि, विशेष रूप से यदि हिमालयी जिलों में मौसम अनुकूल नहीं रहा, तो हम चुनाव दूसरे चरण में कराएंगे।’’

कार्की ने सभी से पांच मार्च को होने वाले चुनाव में उत्साह से भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘हमने यह सुनिश्चित करने के लिए शत-प्रतिशत प्रयास किया है कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो।’

भाषा आशीष संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments