scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमविदेशनेपाल के प्रधानमंत्री ने भारत के साथ संपर्क बढ़ाने के लिए जलमार्ग और रेलवे के विस्तार की वकालत की

नेपाल के प्रधानमंत्री ने भारत के साथ संपर्क बढ़ाने के लिए जलमार्ग और रेलवे के विस्तार की वकालत की

Text Size:

काठमांडू, चार अगस्त (भाषा) नेपाल के प्रधानमंत्री के पी ओली ने रविवार को देश के जलमार्ग और रेलवे के विकास के महत्व पर प्रकाश डाला तथा भारत के साथ संपर्क बढ़ाने की संभावनाओं पर जोर दिया।

भौतिक अवसंरचना एवं परिवहन मंत्रालय के तहत सड़क विभाग की वार्षिक प्रगति समीक्षा बैठक में ओली ने सिविल सेवकों को भारतीय सीमा के पास हनुमाननगर से त्रिवेणी और देवघाट तक स्टीमर सेवाओं के संचालन के लिए एक योजना का मसौदा तैयार करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि नेपाल में 1970 से स्टीमर सेवाओं की अनुमति देने वाला कानून होने के बावजूद इस तरह के बुनियादी ढांचे का उपयोग नहीं किया गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

ओली ने कहा, ‘‘हमें हनुमाननगर में एक बंदरगाह, एक सीमा शुल्क कार्यालय और वीजा केंद्र स्थापित करना चाहिए।’’

जलमार्गों के अतिरिक्त, ओली ने नेपाल की रेल सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया तथा मौजूदा जनकपुर-कुर्था रेलवे लाइन में दो रेलवे लाइनें जोड़ने का आह्वान किया।

भाषा रंजन शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments