scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमविदेशचुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने के लिए उत्सुक: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री कार्की

चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने के लिए उत्सुक: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री कार्की

Text Size:

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, दो फरवरी (भाषा) नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने सोमवार को कहा कि वह पांच मार्च को होने वाले आम चुनावों के बाद गठित होने वाली नई सरकार को जिम्मेदारियां सौंपने के लिए उत्सुक हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय सभा को दिए अपने पहले संबोधन में 73 वर्षीय कार्की ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रतिनिधि सभा का चुनाव निर्धारित समय के भीतर स्वतंत्र, निष्पक्ष और पक्षपात रहित वातावरण में कराया जाएगा।

दो सप्ताह पहले शुरू हुए राष्ट्रीय सभा के 19वें सत्र की पांचवीं बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने सदन के प्रतिनिधि सभा के चुनाव की तैयारियों के बारे में सदस्यों को जानकारी दी और इसे सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक बताया। उन्होंने सुशासन के क्षेत्र में उनकी सरकार द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी।

कार्की ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री का पद सत्ता की लालसा से नहीं बल्कि असाधारण परिस्थितियों के कारण ग्रहण किया है और चुनाव के बाद गठित होने वाली नई सरकार को जिम्मेदारियां सौंपने की अपनी उत्सुकता व्यक्त की।

कार्की 12 सितंबर को अंतरिम प्रधानमंत्री बनी थीं।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments