scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमविदेशनेपाल की अंतरिम सरकार का लक्ष्य स्वतंत्र, निष्पक्ष माहौल में समय पर चुनाव कराना है: गृह मंत्री आर्यल

नेपाल की अंतरिम सरकार का लक्ष्य स्वतंत्र, निष्पक्ष माहौल में समय पर चुनाव कराना है: गृह मंत्री आर्यल

Text Size:

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 15 सितंबर (भाषा) नेपाल के नवनियुक्त गृह मंत्री ओम प्रकाश आर्यल ने सोमवार को कहा कि अंतरिम सरकार का लक्ष्य स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में समय पर आम चुनाव कराना है।

हाल ही में जेन-जेड वार्ता में अहम भूमिका निभाने वाले एक प्रमुख वकील आर्यल ने सोमवार को गृह और विधि, न्याय एवं संसदीय कार्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया।

आर्यल ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि कार्यवाहक सरकार का गठन स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के स्पष्ट आदेश के साथ किया गया था।

उनके अनुसार, हाल के प्रदर्शनों के दौरान क्षतिग्रस्त हुए बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण और सुशासन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताएं होंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर विद्रोह से विस्थापित हुए लोगों को वापस आने का रास्ता दिखाई देता है, तो उन्हें चुनाव के माध्यम से खुद को परखना चाहिए और नागरिकों का जनादेश लेना चाहिए।’’

उन्होंने प्रदर्शनों के दौरान कथित अत्यधिक बल प्रयोग की जांच का भी वादा किया, जिसके कारण 72 लोगों की मौत हो गई।

सुशीला कार्की रविवार को नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। इसके साथ ही भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर सरकारी प्रतिबंध को लेकर युवाओं के नेतृत्व वाले ‘जेन-जेड’ विरोध प्रदर्शनों के परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को पद से हटाए जाने के उपरांत कई दिनों से चल रही राजनीतिक अनिश्चितता का अंत हो गया।

नयी सरकार को पांच मार्च, 2026 को नये सिरे से चुनाव कराने का दायित्व सौंपा गया है।

भाषा सुरेश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments