scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमविदेशनेपाली महिलाओं ने एवरेस्ट पर जलवायु परिवर्तन अभियान शुरू किया

नेपाली महिलाओं ने एवरेस्ट पर जलवायु परिवर्तन अभियान शुरू किया

Text Size:

(शिरीष बी. प्रधान)

काठमांडू, आठ मार्च (भाषा) नेपाल की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 40 महिलाओं के एक दल ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एवरेस्ट के आधार शिविर के निकट कालापत्थर पहुंचकर जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग को लेकर संदेश दिया।

जलवायु न्याय के लिये आयोजित अभियान ‘मिशन कालापत्थर’ 10 सूत्रीय घोषणा पत्र के साथ समाप्त हो गया। यह नेपाल के उत्तरपूर्वी क्षेत्र का सबसे दर्शनीय स्थल है, जहां से माउंट एवरेस्ट को बहुत करीब से देखा जा सकता है।

आयोजकों की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि न्यायमूर्ति, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के इस दल ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के सिलसिले में विशेष कार्यक्रम के तहत काठमांडू से 13 दिवसीय यात्रा शुरू की थी, जो माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में 5,545 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कालापत्थर पहुंचने के साथ ही समाप्त हो गई।

यात्रा का आयोजन ”साथ साथाई द्वारा किया गया, जो एक नागरिक समाज संगठन है। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की वकालत करना और विशेष रूप से महिलाओं के जीवन पर इसके प्रभावों की ओर ध्यान दिलाना है। अभियान को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय और अन्य कई संगठनों का समर्थन हासिल है।

घोषणापत्र में जलवायु परिवर्तन शमन और अनुकूलन प्रयासों में महिलाओं की भूमिका को परिभाषित करने और मानव स्वास्थ्य प्रणाली के स्थायी प्रबंधन के लिए सर्वोत्तम प्रयासों का आह्वान किया गया है।

इस अभियान का विषय ‘जलवायु परिवर्तन न्याय के लिए एकजुट महिलाएं’ है।

भाषा

जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments