scorecardresearch
Saturday, 25 July, 2026
होमविदेशसुरक्षा मजबूत करने के लिए दक्षिणी सीमा पर ड्रोन तैनात करेगा नेपाल: गृह मंत्री

सुरक्षा मजबूत करने के लिए दक्षिणी सीमा पर ड्रोन तैनात करेगा नेपाल: गृह मंत्री

Text Size:

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 24 जुलाई (भाषा) नेपाल भारत से सटी अपनी दक्षिणी सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए ऐसे आधुनिक ‘इन्फ्रारेड ड्रोन’ तैनात करने की तैयारी कर रहा है, जो रात में भी निगरानी करने में सक्षम होंगे। नेपाल के गृह मंत्री रमेश गुरुंग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय सभा की एक समिति की बैठक में सांसदों के सवालों का जवाब देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि सरकार ने मौके पर जाकर नेपाल की दक्षिणी सीमा की जमीनी हकीकत का जायजा लिया है और वहां की समस्याओं की पहचान की है, जिनका अब समाधान किया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल सुरक्षाकर्मियों के बल पर सीमा पर कानून-व्यवस्था कायम नहीं रखी जा सकती, इसलिए सरकार सुरक्षा बलों को आधुनिक उपकरण और संसाधन मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में रात में भी निगरानी करने में सक्षम ड्रोन तैनात किए जाएंगे।

भारत और नेपाल के बीच 1,751 किलोमीटर से अधिक लंबी खुली अंतरराष्ट्रीय सीमा है।

भाषा

सुमित प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments