scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमविदेशनेपाल के राष्ट्रपति पौडेल ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं

नेपाल के राष्ट्रपति पौडेल ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं

Text Size:

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 25 दिसंबर (भाषा) नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने क्रिसमस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए इस बात पर जोर दिया कि ‘‘यह त्योहार सभी को शांति, प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है।’’

पौडेल ने कहा, ‘‘यह त्योहार नेपाल में राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में मदद करेगा, जो विविधता का देश है।’’

उन्होंने कहा कि क्रिसमस जैसे त्योहार सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक आस्था को भी बढ़ावा देते हैं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कहा, ‘‘प्रेम, शांति, करुणा और सद्भावना का संदेश देने वाला यह त्योहार हम सभी को आपसी समझ और सह-अस्तित्व को और अधिक बढ़ाने के लिए प्रेरित करे।’’

नेपाल में ईसाई समुदाय ईसा मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस त्योहार को धूमधाम से मना रहा है।

नेपाल क्रिश्चियन फेडरेशन के अध्यक्ष सीबी गहतराज ने कहा कि यह दिन ईसा मसीह के आशा, प्रेम और मुक्ति के संदेश की स्मृति में मनाया जा रहा है।

गहतराज के अनुसार, क्रिसमस को प्रेम दिवस, शांति दिवस और मुक्ति दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

भाषा तान्या शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments