scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमविदेशपश्चिम एशिया में ईंधन आपूर्ति संकट के बीच नेपाल ने सप्ताह में दो दिन अवकाश की घोषणा की

पश्चिम एशिया में ईंधन आपूर्ति संकट के बीच नेपाल ने सप्ताह में दो दिन अवकाश की घोषणा की

Text Size:

(शिरीष बी. प्रधान)

काठमांडू, 5 अप्रैल (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण पैदा हुए ईंधन आपूर्ति संकट के मद्देनजर नेपाल ने सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए सप्ताह में दो दिन अवकाश की रविवार को घोषणा की।

मंत्रिपरिषद ने रविवार को सिंहदरबार सचिवालय में हुई बैठक में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश देने का फैसला किया।

सरकार के प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने सोमवार यानी छह अप्रैल से सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए शनिवार और रविवार यानी दो दिन साप्ताहिक अवकाश देने का फैसला किया है और कार्यालय का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा।’’

इससे पहले नेपाल में सरकारी कार्यालयों में केवल शनिवार को अवकाश होता था।

यह फैसला पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण ईंधन आपूर्ति में आई बाधा के मद्देनजर किया गया।

भाषा सिम्मी दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments