scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमविदेशनेपाल की अदालत ने ओली की हिरासत दो दिन के लिए बढ़ायी; पार्टी ने तत्काल रिहाई की मांग की

नेपाल की अदालत ने ओली की हिरासत दो दिन के लिए बढ़ायी; पार्टी ने तत्काल रिहाई की मांग की

Text Size:

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, दो अप्रैल (भाषा) नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली दो और दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में रहेंगे, क्योंकि यहां की एक जिला अदालत ने बुधवार को उनकी पुलिस हिरासत बढ़ा दी।

अपदस्थ प्रधानमंत्री और तत्कालीन गृह मंत्री रमेश लेखक को 28 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। दोनों को पिछले साल हुए ‘जेन जेड’ के विरोध प्रदर्शन को दबाने में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें 76 लोग मारे गए थे।

काठमांडू जिला पुलिस सर्कल के प्रवक्ता पवन भट्टराई ने बताया कि काठमांडू जिला अदालत ने नेपाल पुलिस को उनकी हिरासत दो और दिनों के लिए बढ़ाने की अनुमति दे दी है।

इससे पहले, अदालत ने मामले की जांच के लिए ओली और लेखक को पांच दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में रखने की अनुमति दी थी।

ओली (75) वर्तमान में त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में भर्ती हैं क्योंकि वे कई बीमारियों से पीड़ित हैं। पुलिस अस्पताल में ही उनसे मामले के संबंध में स्पष्टीकरण ले रही है। वहीं, लेखक (62) के बयान पुलिस हिरासत में दर्ज किए जा रहे हैं।

ये गिरफ्तारियां नवगठित बालेंद्र शाह सरकार द्वारा अपनी पहली कैबिनेट बैठक में ‘जेन जेड’ विरोध प्रदर्शनों की जांच आयोग की रिपोर्ट को लागू करने के निर्णय के बाद हुई हैं।

इस बीच, ओली की सीपीएन-यूएमएल ने पार्टी अध्यक्ष की तत्काल रिहाई की मांग की।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments