scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमविदेशनेपाल-चीन संयुक्त सैन्य अभ्यास काठमांडू में शुरू

नेपाल-चीन संयुक्त सैन्य अभ्यास काठमांडू में शुरू

Text Size:

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, सात सितंबर (भाषा) नेपाली सेना और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सागरमाथा फ्रेंडशिप’ का पांचवां संस्करण रविवार को काठमांडू में शुरू हुआ।

नेपाल की सेना की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 10 दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों सेनाओं के बीच आपदा प्रबंधन, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन और आतंकवाद निरोध सहित अन्य विषयों पर ज्ञान का आदान-प्रदान होगा।

संयुक्त सैन्य अभ्यास वर्ष 2017 से नेपाल और चीन में बारी-बारी से आयोजित किया जा रहा है।

बयान में कहा गया है, ‘नेपाली सेना विभिन्न विषयों में अपनी क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से मित्र देशों के साथ इस प्रकार के द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सैन्य अभ्यासों और पेशेवर प्रतियोगिताओं में भाग लेती रही है।’

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments