scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमविदेशउत्तर पश्चिमी नेपाल में भूकंप के हलके झटके

उत्तर पश्चिमी नेपाल में भूकंप के हलके झटके

Text Size:

काठमांडू, 17 मार्च (भाषा) नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में मंगलवार को भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता चार मापी गयी। भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, दारचुला जिले के सितौला में यह भूकंप सुबह 10:12 बजे महसूस किया गया।

भूकंप से जान-माल के किसी भी प्रकार के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है।

नेपाल, जहां हर साल कई भूकंप आते हैं, सबसे सक्रिय विवर्तनिक क्षेत्रों में स्थित है, जिससे यह भूकंप के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है।

भाषा राखी रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments