scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमविदेशमेघालय: दक्षिण तुरा के पूर्व विधायक जॉन लेस्ली के. संगमा कांग्रेस में शामिल

मेघालय: दक्षिण तुरा के पूर्व विधायक जॉन लेस्ली के. संगमा कांग्रेस में शामिल

Text Size:

शिलांग, 19 नवंबर (भाषा) दक्षिण तुरा के पूर्व विधायक जॉन लेस्ली के. संगमा फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पार्टी नेताओं ने बताया कि कुछ समय ‘यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी’ (यूडीपी) में रहे संगमा यहां गारो हिल्स में समुदाय के बुजुर्गों, समर्थकों और समाजिक समूहों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस में लौट आए।

मेघालय प्रदेश कांग्रेस समिति (एमपीसीसी) ने कहा कि उनकी वापसी ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र बढ़ती बेरोजगारी, युवाओं में निराशा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) गठबंधन के तहत शासन को लेकर चिंताओं से जूझ रहा है।

गारो हिल्स के मुद्दों पर जन संपर्क और वकालत के लिए जाने जाने वाले संगमा ने क्षेत्र में ‘बिगड़ती स्थिति’ पर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा, ‘‘मैंने देखा है कि हमारे युवा किस तरह कष्ट झेल रहे हैं। अवसर कम होते जा रहे हैं और जमीनी स्तर पर काम करने की तत्काल आवश्यकता है।’’

संगमा का स्वागत करते हुए एमपीसीसी अध्यक्ष विंसेंट एच. पाला ने कहा कि उनकी वापसी भाजपा-एनपीपी गठबंधन के लिए एक ‘कड़ा संदेश’ है।

भाषा यासिर माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments