scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमविदेशजोनाथन बेली को 2025 का सबसे ‘सेक्सी’ पुरुष चुना गया

जोनाथन बेली को 2025 का सबसे ‘सेक्सी’ पुरुष चुना गया

Text Size:

लॉस एंजिलिस, चार नवंबर (भाषा) प्रतिष्ठित पीपुल पत्रिका ने ब्रिटिश अभिनेता जोनाथन बेली को साल 2025 का सबसे ‘सेक्सी’ पुरुष करार दिया है।

अपने प्रकाशन के 40 साल पूरे होने का जश्न मना रही पीपुल पत्रिका ने सोमवार रात ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन’ में ‘सेक्सिएस्ट मैन अलाइव 2025’ के रूप में बेली के नाम की घोषणा की।

बेली नेटफ्लिक्स पर प्रसारित रोमांटिक वेब सीरीज ‘ब्रिजरटन’ और ‘विकेड’ तथा ‘जुरासिक वर्ल्ड : रिबर्थ’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने (37) शो में मजाकिया लहजे में कहा, “यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है और मैं कहना चाहता हूं कि जिमी, इस खिताब को ठुकराने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, जिसकी वजह से यह मुझे मिल सका।”

फैलन ने पीपुल पत्रिका के दो कवर-पेज जारी किए, जिनमें से एक में बेली एक समुद्री तट पर, जबकि दूसरे में एक कुत्ते के साथ नजर आ रहे हैं।

बेली ने पीपुल पत्रिका के साथ साक्षात्कार में कहा, “यह एक बहुत बड़ा सम्मान है। जाहिर है, मैं बेहद खुश हूं। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है कि मैं इस खिताब के लिए चुना गया हूं।”

पीपुल पत्रिका 1985 में अपना प्रकाशन शुरू होने के बाद से ही हर साल ‘सेक्सिएस्ट मैन अलाइव’ की घोषणा करती आई है। पत्रिका ने पहली बार यह खिताब अभिनेता मेल गिब्सन को दिया था। वहीं, पिछले साल जॉन क्रॉसिंस्की को ‘सेक्सिएस्ट मैन अलाइव’ घोषित किया गया था।

जॉर्ज क्लूनी, पैट्रिक डेंपली, क्रिस इवांस, पॉल रुड, माइकल बी जॉर्डन और जॉन लीजेंड जैसे सितारे भी यह खिताब अपने नाम कर चुके हैं।

भाषा पारुल नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments