scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमविदेशजापान के प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद विमान हादसे में लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया

जापान के प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद विमान हादसे में लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया

Text Size:

तोक्यो, 13 जून (भाषा) जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने शुक्रवार को अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान की दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया।

इशिबा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे शोक संदेश में कहा कि दुर्घटना में कई लोगों की जान जाने की खबर सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ है।

इशिबा के हवाले से एक बयान में कहा गया, ‘‘जापान सरकार और लोगों की ओर से मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करना चाहता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूं।’’

बयान में कहा गया कि इशिबा ने ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा को भी शोक संदेश जारी किए।

दुर्घटनाग्रस्त विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति दुर्घटना में बच गया।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments