scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमविदेशजयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री के साथ यूक्रेन संघर्ष, द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की

जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री के साथ यूक्रेन संघर्ष, द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की

Text Size:

वारसॉ, 22 अगस्त (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने पोलैंड के अपने समकक्ष राडोस्लाव सिकोर्स्की के साथ यूक्रेन संघर्ष, हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति और द्विपक्षीय सहयोग जैसे कई विषयों पर सार्थक वार्ता की।

जयशंकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में यहां आए हैं।

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज सुबह पोलैंड के विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोर्स्की के साथ अच्छी बातचीत हुई। यूक्रेन विवाद, हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई।’’

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा पोलैंड के साथ द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करेगी।

मोदी की पोलैंड यात्रा पिछले 45 वर्षों में भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड की पहली यात्रा है।

भाषा

देवेंद्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments