scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमविदेशईरान ने पाकिस्तानी तेल टैंकर को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी

ईरान ने पाकिस्तानी तेल टैंकर को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी

Text Size:

कराची, 17 मार्च (भाषा) ईरान ने एक पाकिस्तानी वाणिज्यिक तेल टैंकर को होर्मुज जलडमरूमध्य के अपने हिस्से से गुजरने की अनुमति दी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान नेशनल शिपिंग कॉर्पोरेशन (पीएनएसी) के प्रवक्ता फारूक निजामी ने बताया कि लगभग 1,09,990 टन कच्चा तेल लाने वाला जहाज ‘एमटी कराची’ बुधवार को कराची बंदरगाह पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण वाणिज्यिक समुद्री यातायात बाधित होने के बीच जहाज ने ईरानी अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार कर लिया।

निजामी ने बताया कि तेल टैंकर ने 15 मार्च को होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया।

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले शुरू करने के बाद से ईरान और ओमान के बीच संकरे समुद्री मार्ग में सैकड़ों जहाज फंसे हुए हैं।

भाषा शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments