scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमविदेशसिगरेट पीने के लिए अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोप में भारतीय मूल की महिला को जेल

सिगरेट पीने के लिए अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोप में भारतीय मूल की महिला को जेल

Text Size:

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 29 अगस्त (भाषा) सिंगापुर में भारतीय मूल की एक महिला को 2022 में सिगरेट पीने की अनुमति देने के लिए पुलिस अधिकारियों को 1,000 सिंगापुरी डॉलर की रिश्वत देने के आरोप में पांच साल से अधिक की जेल की सज़ा सुनाई गई है। मादक पदार्थों का सेवन करने वाली महिला जमानत पर बाहर थी।

द स्ट्रेट्स टाइम्स समाचार पत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार राधिका राजवर्मा (42) को बृहस्पतिवार को दोषी ठहराया गया।

नशीली दवाओं के सेवन को लेकर वह 2018 से कई बार जेल जा चुकी है। उसे आखिरी बार 2020 में मेथामफेटामीन (एक प्रकार का मादक पदार्थ) के सेवन का दोषी ठहराया गया था। उसे जून 2022 में ज़मानत पर रिहा किया गया था। बाद में उसे फिर गिरफ्तार कर लिया गया।

उप लोक अभियोजक एमिली कोह ने कहा कि राधिका को चार अक्टूबर, 2022 को गिरफ्तारी के बाद पुलिस वाहन में चढ़ने से पहले कुछ सिगरेट पीने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने कहा कि जब वाहन गंतव्य के पास पहुंचा तो आरोपी ने एक और सिगरेट मांगी लेकिन अधिकारियों ने उसे धूम्रपान करने की अनुमति नहीं दी क्योंकि वह पुलिस हिरासत में थी। इसके बाद राधिका ने उन्हें 1,000 सिंगापुरी डॉलर की रिश्वत की पेशकश की।

रिपोर्ट के अनुसार एक स्थानीय अदालत ने उसे पांच साल, आठ महीने और चार हफ्ते जेल की सजा सुनाई।

भाषा अविनाश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments