scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमविदेशऑस्ट्रेलिया में हत्या के मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को 25 साल की सजा

ऑस्ट्रेलिया में हत्या के मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को 25 साल की सजा

Text Size:

कैनबरा, 10 दिसंबर (भाषा) ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में एक समुद्र तट पर 24 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को 25 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

‘एबीसी न्यूज’ ने मंगलवार को अपनी खबर में बताया कि केर्न्स स्थित उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को पूर्व नर्स राजविंदर सिंह (41) को टोया कॉर्डिंगली की हत्या का दोषी पाया।

खबर के मुताबिक न्यायमूर्ति लिंकन क्रॉली ने कहा कि महिला की हत्या के पीछे राजविंदर सिंह का मकसद अज्ञात था।

‘द गार्जियन’ ने मंगलवार को अपनी खबर में बताया कि राजविंदर सिंह ने 21 अक्टूबर 2018 को केर्न्स के उत्तर में वांगेट्टी बीच पर अपने कुत्ते को टहला रही कॉर्डिंगली की हत्या कर दी थी।

कॉर्डिंगली पोर्ट डगलस में एक ‘हेल्थ फूड और फार्मेसी स्टोर’ में काम करती थी।

हत्या के बाद सिंह अपनी पत्नी, बच्चों और माता-पिता को ऑस्ट्रेलिया में छोड़कर भारत चला गया था।

भाषा रवि कांत रवि कांत देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments