scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमविदेशश्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने अपना वीजा केंद्र अस्थायी तौर पर बंद किया

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने अपना वीजा केंद्र अस्थायी तौर पर बंद किया

Text Size:

कोलंबो, 15 फरवरी (भाषा) श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग के वीजा प्रक्रिया से जुड़े केंद्र को कल रात सुरक्षा संबंधी एक घटना के कारण अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। उच्चायोग ने बुधवार को यहां यह घोषणा की।

पुलिस के एक सूत्र के अनुसार, वीजा केंद्र में एक कथित सेंधमारी हुई, जिसके बाद भारतीय उच्चायोग को वीजा प्रक्रिया से संबंधित केंद्र को बंद करना पड़ा।

उच्चायोग ने एक बयान में कहा, ‘‘बीती रात हुई सुरक्षा संबंधी घटना के कारण, वीजा आवेदन केंद्र, आईवीएस प्राइवेट लिमिटेड, कोलंबो अगली सूचना तक बंद रहेगा।’’

इसने कहा, ‘‘सभी आवेदकों से अनुरोध है कि वे आईवीएस प्राइवेट लिमिटेड में अपनी पूर्व निर्धारित मुलाकातों को तदनुसार पुनर्निर्धारित करें।’’

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

भाषा अमित नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments