scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमविदेशभारतीय दूत क्वात्रा और इंटेल के सीईओ ने भारत के लिए सेमीकंडक्टर और एआई योजनाओं पर चर्चा की

भारतीय दूत क्वात्रा और इंटेल के सीईओ ने भारत के लिए सेमीकंडक्टर और एआई योजनाओं पर चर्चा की

Text Size:

न्यूयॉर्क, नौ नवंबर (भाषा) अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने इंटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लिप बू टैन के साथ भारत में कंपनी की सेमीकंडक्टर एवं एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) पहलों एवं योजनाओं पर चर्चा की।

डिजिटल माध्यम से शनिवार को यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब नयी दिल्ली ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ और ‘इंडियाएआई’ पहल के तहत अपने सेमीकंडक्टर और एआई उद्योगों को मजबूत करने के प्रयासों में तेजी ला रही है।

क्वात्रा ने सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में कहा, ‘‘इंटेल के सीईओ लिप बू टैन के साथ बातचीत करके खुशी हुई। उनसे ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ और ‘इंडियाएआई’ के तहत भारत में सेमीकंडक्टर और एआई उद्योग को विकसित करने के सरकार के लक्ष्य के अनुरूप इंटेल की पहलों और भारत में परिचालन की योजनाओं पर चर्चा की।’’

यह बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब भारत अगले साल फरवरी में एक महत्वपूर्ण एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है।

‘भारत-एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन 2026’ नयी दिल्ली में 19-20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। यह ‘ग्लोबल साउथ’ में आयोजित होने वाला वैश्विक स्तर का पहला एआई शिखर सम्मेलन होगा।

‘ग्लोबल साउथ’ से तात्पर्य उन देशों से है जिन्हें अक्सर विकासशील, कम विकसित अथवा अविकसित राष्ट्र के रूप में जाना जाता है और ये मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लातिन अमेरिका में स्थित हैं।

भाषा सिम्मी प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments