कोलंबो, छह जुलाई (भाषा) श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक भारतीय को यहां एक रेस्तरां में एक भारतीय शेफ की कथित रूप से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यहां गाले फेस इलाके में एक रेस्तरां में आरोपी प्रबंधक ने बुधवार रात में कहासुनी हो जाने पर धारदार हथियार से प्रमुख रसोइये (शेफ) अजय कुमार (29) पर हमला कर दिया।
उसने कहा कि अजय कुमार का शव कोलंबो अस्पताल में रखा गया है जबकि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों नजदीक में स्लेव आइसलैंड क्षेत्र में रहते थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को बाद में अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इस हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है।
भाषा राजकुमार माधव
माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.