scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमविदेशभारत ने ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' की बैठक में पर्यवेक्षक देश के रूप में भाग लिया

भारत ने ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की बैठक में पर्यवेक्षक देश के रूप में भाग लिया

Text Size:

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, 19 फरवरी (भाषा) भारत ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पर गठित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की उद्घाटन बैठक में एक ‘पर्यवेक्षक’ देश के रूप में भाग लिया।

‘डोनाल्ड जे. ट्रंप इंस्टीट्यूट ऑफ पीस’ में आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों की सूची के अनुसार, भारत का प्रतिनिधित्व वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास की प्रभारी राजनयिक नामग्या खम्पा ने किया।

भारत, ट्रंप द्वारा गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के लिए बनाए गए ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल नहीं हुआ है।

ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका इस बोर्ड के लिए 10 अरब अमेरिकी डॉलर देगा, जिसके सदस्यों में अर्जेंटीना, आर्मेनिया, अजरबैजान, हंगरी, पाकिस्तान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे 27 देश शामिल हैं।

भाषा

शुभम वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments