scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमविदेशभारत ने श्रीलंका में आवास परियोजना का एक और चरण शुरू किया

भारत ने श्रीलंका में आवास परियोजना का एक और चरण शुरू किया

Text Size:

कोलंबो, 12 अक्टूबर (भाषा) भारत ने रविवार को श्रीलंका के मध्य पहाड़ी शहर बंदरवेला में अपनी आवास परियोजना के चौथे चरण के दूसरे हिस्से की शुरुआत की, जिससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच विकास संबंध मजबूत होंगे।

भारतीय आवास परियोजना, इस द्वीपीय राष्ट्र में 65,000 घर बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक प्रमुख विकास सहायता पहल है। यह बहु-चरणीय कार्यक्रम देश के बागान क्षेत्रों में आंतरिक रूप से विस्थापित भारतीय मूल के तमिलों के पुनर्वास में सहायता के लिए अनुदान सहायता प्रदान करता है।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने भाग लिया।

चौथे चरण के तहत, भारत ने 10,000 घरों का निर्माण करने का संकल्प लिया है, जिनमें से 1,100 का निर्माण कार्य पहले ही चल रहा है। तीसरे चरण में, 4,000 घरों का निर्माण पूरा हो चुका है, जिससे श्रीलंका भर में हजारों परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

उच्चायुक्त संतोष झा ने कार्यक्रम में कहा, ‘‘भारत की आवास सहायता के तहत अब श्रीलंका के सभी 25 जिलों में 65,000 घरों का निर्माण कराया जा रहा है जिसकी अनुदान प्रतिबद्धता 64 अरब श्रीलंकाई रुपये से अधिक है।’’

भाषा तान्या राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments