scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमविदेशभारत ने नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए ‘मॉड्यूलर’ पुल का तोहफा दिया

भारत ने नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए ‘मॉड्यूलर’ पुल का तोहफा दिया

Text Size:

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 20 नवंबर (भाषा) भारत ने बृहस्पतिवार को बागमती प्रांत के हेटौडा में एक कार्यक्रम के दौरान नेपाल सरकार को 70 मीटर लंबा ‘मॉड्यूलर’ पुल सौंपा।

‘मॉड्यूलर’ पुल को स्थापना के लिए तुरंत रामेछाप जिले में भेजा जाएगा, जहां अक्टूबर में भारी बारिश के बाद से सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है।

भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने नेपाल के परिवहन मंत्री कुलमन घीसिंग को ‘मॉड्यूलर’ पुल सौंपा।

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत सरकार ने अक्टूबर 2025 में बारिश और बाढ़ के बाद नेपाल सरकार द्वारा किए गए अनुरोध के अनुसार ऐसे दस पुल बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। लगभग 73 करोड़ नेपाली रुपये की लागत वाले दस पुल भारत द्वारा अनुदान के आधार पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

भाषा

राखी अविनाश

अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments