scorecardresearch
Thursday, 24 September, 2026
होमविदेशभारत ने ओमान तट के पास व्यावसायिक जहाज एमवी केप डाओ पर हमले की निंदा की

भारत ने ओमान तट के पास व्यावसायिक जहाज एमवी केप डाओ पर हमले की निंदा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) भारत ने ओमान के तट के पास एक व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले की बुधवार को निंदा की, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई।

भारत ने कहा कि इस इलाके में व्यावसायिक पोत परिवहन, नाविकों और असैन्य अवसंरचना को निशाना बनाना बंद होना चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि एमवी केप डाओ पर सवार 20 भारतीय नाविकों में से 19 को बचा लिया गया है।

उसने कहा कि मस्कट में भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और भारतीय नाविकों की जल्द वापसी के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘हम आज ओमान के पूर्वी तट के पास व्यावसायिक जहाज एमवी केप डाओ पर हुए हमले की निंदा करते हैं। जहाज पर सवार 20 भारतीय नाविकों में से 19 को बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत हो गई। हम मृतक के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

भाषा वैभव खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments