कीव, 23 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच हुई वार्ता के बाद भारत और यूक्रेन ने शुक्रवार को चार समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
अधिकारियों ने बताया कि इन समझौतों से कृषि, खाद्य उद्योग, चिकित्सा, संस्कृति और मानवीय सहायता के क्षेत्रों में सहयोग सुनिश्चित होगा।
इससे पहले, मोदी ने यूक्रेन की राजधानी कीव की ऐतिहासिक यात्रा शुरू की, जहां उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ वार्ता की।
यह 1991 में यूक्रेन के स्वतंत्र होने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यूक्रेन यात्रा है और उनकी यात्रा रूस के पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र में कीव के ताजा सैन्य आक्रमण के बीच हो रही है।
भाषा प्रशांत देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
