scorecardresearch
Sunday, 25 October, 2026
होमविदेशभूटान के मोंगर में भारत के सहयोग से पूरी हुईं 15 सामुदायिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

भूटान के मोंगर में भारत के सहयोग से पूरी हुईं 15 सामुदायिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

Text Size:

थिम्पू, 24 अक्टूबर (भाषा) भूटान के पूर्वी मोंगर जिले में भारत सरकार के सहयोग से पूरी की गईं 15 सामुदायिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। भारतीय दूतावास ने शनिवार को यह जानकारी दी।

थिम्पू स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि इन परियोजनाओं का उद्घाटन दूतावास के उप प्रमुख अनिकेत गोविंद मंदवगने, मोंगर के जिला प्रशासक, 17 ग्राम समूहों के प्रमुखों और स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में किया गया।

भारतीय दूतावास ने बताया कि, ‘‘इन परियोजनाओं में 65 किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कें, 10 किलोमीटर लंबी सिंचाई नहरें और दो पुल शामिल हैं। इनमें नागोर मिडिल सेकेंडरी स्कूल तक जाने वाली सड़क से लेकर नगरपोंटांग में सिंचाई संबंधी सुविधाओं तक के विकास कार्य शामिल हैं।’’

दूतावास ने कहा कि इन परियोजनाओं से मोंगर और आसपास के क्षेत्रों के किसानों, स्कूली बच्चों तथा परिवारों के दैनिक जीवन को आसान बनाने में मदद मिलेगी। इससे लोगों के लिए आवागमन अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित होगा।

भारतीय दूतावास के अनुसार इन परियोजनाओं का निर्माण भारत के ‘हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट’ (एचआईसीडीपी) कार्यक्रम के तहत किया गया है।

भारत की एचआईसीडीपी परियोजनाएं मुख्य रूप से नेपाल, श्रीलंका, भूटान और मालदीव में संचालित की जाती हैं।

भाषा शोभना देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments